♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : रांची विश्वविद्यालय जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के शोधार्थियों की बैठक संकाय परिसर स्थित पद्मश्री डॉ रामदयाल मुण्डा अखड़ा में हुई। इस बीच संकाय के शोधार्थियों का एक संघ बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता नागपुरी भाषा के विजय आनन्द, जबकि संचालन खोरठा विभाग के शोधार्थी अजय कुमार दास ने किया। प्रस्तावक के रूप में कुँड़ुख विभाग के सुखराम उराँव मौजूद रहे। टीआरएल संकाय के शोधार्थी संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों में युवराज कुमार साहु को अध्यक्ष, माणिक कुमार, सरिता कुमारी को उपाध्यक्ष, श्रीकांत गोप को महासचिव, सुखराम उराँव को सचिव, सेरोफिना हेम्ब्रम को संयुक्त सचिव, नीरज कुमार महतो को उप-सचिव, बब्लू कुमार, श्याम सुन्दर यादव को कोषाध्यक्ष, सोनू सपवार को मीडिया प्रभारी, कुमार चाणक्य, अजय कुमार दास, पाडू राम हाइबुरु को प्रवक्ता एवं विक्की मिंज को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। इनके अलावा प्रियंका उरांव, शिला उरांव, चंचला कुमारी, जगदीश उरांव, नेहा कमारी व मोहित सेठ को कार्यकारी सदस्य के रूप में चयनित किये गये।
टीआरएल संकाय के समन्वयक डॉ हरि उराँव ने सभी चयनित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी। साथ ही चयनित पदाधिकारियों को शोधार्थियों की समस्याओं के प्रति जागरूक रहने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि शोधार्थी संघ बनने से शोधार्थियों की विभिन्न समस्याओं को सुलझाने व गुणवत्तायुक्त शोध कार्य के सफल संचालन में बल मिलेगा।
संघ नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवराज कुमार साहु ने कहा कि शोधार्थियों की हर समस्याओं का समाधान संघ के माध्यम से करने का प्रयास किया जायेगा। मौके पर टीआरएल संकाय के नवो भाषाओं के शोधार्थी मौजूद थे।
रांची विवि के टीआरएल संकाय में शोधार्थी संघ का गठन, युवराज कुमार साहु बने अध्यक्ष व श्रीकांत गोप को महासचिव पद की मिली जिम्मेवारी
