रांची : तपोवन मंदिर के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य में 14 करोड़ 67 लाख की आएगी लागत, सीएम ने रखी बुनियाद

♦Laharnews.com Correspondent♦

   रांची : रांची का तपोवन मंदिर आने वाले समय में बेहद सुंदर लगेगा जहां, भक्तगण आस्था के समंदर में डूबकी लगाएंगे। इसका पुनर्निर्माण कराया जाएगा। झारखंड सरकार की ओर से इसके सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य में 14 करोड़ 67 लाख रुपए खर्च खर्च किये जाएंगे। इस मंदिर को सुंदर बनाने और पुनर्निर्माण की जिम्मेवारी जुडको को दी गयी है।  जुडको की ओर से इसका एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रांची के विधायक सीपी सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना कर सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
इसके तहत कडरू से तपोवन मंदिर तक पुल का चौड़ीकरण और हरमू नदी को कवर किया जाएगा। ओवरब्रिज से निवारणपुर जाने वाली सड़क का भी चौड़ीकरण किया जाएगा। मंदिर आने के लिए वैकल्पिक मार्ग और अप्रोच रोड भी बनाया जाएगा। मंदिर के दोनों ओर तोरणद्वार बनेंगे।
यहां पार्किंग एरिया, लॉन, बच्चों के खेलने का क्षेत्र पार्क आउटडोर जिम, सर्विस ब्लॉक टेंपल प्लाजा, ग्रीन ग्रीन वॉल और कियोस्क की भी सुविधा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *