पंजाब : खालिस्तान समर्थक 78 की गिरफ्तारी, अमृतपाल की तलाश

पंजाब पुलिस ने शनिवार को पूरे राज्य में खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े लोगों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने रात को प्रेस नोट जारी करके बताया कि संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उनकी तलाश जारी है। हालांकि दोपहर में सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि करीब डेढ़ घंटे पीछा करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

इस बीच माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पंजाब में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। राज्य में रविवार दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद रहेंगी। पंजाब में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। देर रात पंजाब में सरकारी बस सेवाएं भी दो दिन के लिए बंद कर दी गईं। अमृतसर, फाजिल्का, मोगा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। हालांकि इसकी वजह 19 और 20 मार्च को अमृतसर में होने वाला G20 देशों का सम्मेलन बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *