चिराग पासवान फिर बने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

♦Laharnews.com Correspondent♦

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक में बाद चिराग पासवान को एकबार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने प्रेसवार्ता में बताया कि बैठक में उन्हें एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। एनडीए के तहत या अकेले हम लोग जहां मजबूत हैं, वहां चुनाव लड़ेंगे। एनडीए का हम लोग हिस्सा हैं। झारखंड में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। चिराग ने इशारा दिया कि वह अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि देश के कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा हुई। एससी-एसटी आरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई। सबका साथ सबका विकास को लेकर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।
झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी
चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि लोजपा झारखंड में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। झारखंड में अगली सरकार एनडीए की बनेगी। वर्तमान हेमंत सरकार को लेकर लोगों में नाराजगी है। झारखंड में लोग बदलाव चाहते हैं। एनडी के नेतृत्व में विकसित झारखंड बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *