टीआरएल संकाय के डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो दिल्ली साहित्योत्सव में हुए शामिल, नागपुरी भाषा का लहराया परचम

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची : साहित्य अकादमी दिल्ली की ओर से आयोजित ‘‘साहित्योत्सव 2024’’ में रांची से लेखक, विचारक एवं चिंतक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो शामिल हुए। वह रांची विश्वविद्यालय टीआरएल विभाग में नागपुरी भाषा के शिक्षक भी हैं।  विश्व का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव में 175 सत्रों में 175 भाषाओं के प्रतिनिधियों के रूप में 1100 लेखक, विद्वान शामिल होंगे। साहित्योत्सव 2024 का आयोजन 11 से 16 मार्च तक रवींद्र भवन परिसर, नई दिल्ली में किया जा रहा है। सम्मेलन में डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने 14 मार्च को अपनी भाषा नागपुरी में प्रस्तुति दी। साहित्योत्सव में डॉ महतो के चयन होने से पूरे टीआरएल संकाय के साथ साथ पूरे झारखंड के भाषा प्रेमियों और साहित्यकारों में खुशी की लहर है।  नागपुरी भाषा के विभागाध्यक्ष डॉ सविता केशरी, डॉ रीझू नायक, डॉ खालिक अहमद, डॉ रामजय नायक, युगेश प्रजापति, आलोक कुमार मिश्रा, मोनिका मुण्डा, स्वेता कुमारी, प्रीति मुण्डा, डॉ किशोर सुरिन, डॉ नन्दकिशोर साहु, डॉ मंजय प्रमाणिक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विश्व का सबसे बड़ा साहित्योत्सव में नागपुरी भाषा व साहित्य को मंच मिलना अपने आप में एक इतिहास है। इससे झारखंड की सबसे बड़ी आदिवासी व मूलवासियों की संपर्क भाषा नागपुरी को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में बल मिलेगा। नागपुरी भाषा के प्रति लोगों का रूझान बढ़ेगा।
डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने बताया कि बहुभाषी कवि और कहानी-पाठ, युवा साहिती, अस्मिता, पूर्वोत्तरी जैसे नियमित कार्यक्रमों के अलावा भारत का भक्ति साहित्य, भारत में बाल साहित्य, भारत की अवधारणा, मातृभाषाओं का महत्व, आदिवासी कवि एवं लेखक सम्मिलन, भविष्य के उपन्यास, भारत में नाट्य लेखन, भारत की सांस्कृतिक विरासत, भारतीयों भाषाओं में विज्ञान कथा साहित्य, नैतिकता और साहित्य, भारतीय साहित्य में आत्मकथाएं, साहित्य और सामाजिक आंदोलन, विदेशों में भारतीय साहित्य जैसे अनेक विषयों पर परिचर्चा और परिसंवाद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *