झारखंड कांग्रेस की ओर से लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची : केन्द्र सरकार के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला गया। यह मशाल शांति मार्च जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत निकाला गया। इस मशाल जुलूस में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस के तमाम मंत्री, विधायक और अन्य अधिकारी शामिल हुए। जुलूस के दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ये लड़ाई मित्रकाल के विरुद्ध लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। कांग्रेस सत्य की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ना पहले तानाशाहों के आगे कभी झुकी है और न कभी झुकेगी। यह मशाल शांति मार्च जिला स्कूल के शहीद स्थल से राजभवन तक निकाली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *