राज्यसभा की सदस्यता कल ग्रहण करेंगे नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के रूप में कल शपथ ग्रहण करेंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उन्हें संसद में दोपहर सवा 12 बजे शपथ दिलाएंगे। नीतीश ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में संकेत दिए कि राज्यसभा की शपथ लेने के बाद वे 3-4 दिन में बिहार लौटकर सीएम पद छोड़ देंगे। हालांकि, बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर वे कुछ नहीं बोले। उनके साथ जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चैधरी भी दिल्ली गए। झा ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि 13 अप्रैल के बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा। वहीं, नीतीश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है। दूसरी ओर, नीतीश के बाद बिहार में नए सीएम पर भारतीय जनता पार्टी ने भी कल अहम बैठक बुलाई है। यह मीटिंग दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में होगी, जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चैधरी एवं विजय सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य सभी वरीय नेता मौजूद रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *