मालदा: बंधक और हिंसा मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

laharnews.com
पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर के काम में लगे 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाये जाने और हिंसा के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोफक्करुल इस्लाम को बागडोगरा से गिरफ्तार किया गया है। वह भागने के फिराक में था, मोफक्करुल इस्लाम एआईएमआईएम पार्टी से जुड़ा हुआ है। मामले को लेकर । डीजी ने कहा कि हमने लोगों को भड़काने के आरोप में बागडोगरा एयरपोर्ट से मोफक्करुल इस्लाम को हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से जांच करेंगे कि यह पहले से प्लान था या नहीं। इस घटना के बाद हमने न्यायिक अधिकारियों को सीआरपीएफ को सौंप दिया है। मामले में अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *