जलपुरुष और पद्मश्री सिमोन उरांव रिम्स में भर्ती, लकवा की शिकायत

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची: रांची जिला के बेड़ो निवासी पद्मश्री और जलपुरुष के नाम से प्रख्यात सिमोन उरांव को हालत बिगड़ने के बाद रिम्स में भर्ती किया गया है। लकवा की शिकायत के बाद उन्हें रिम्स लाया गया। रिम्स प्रबंधन ने बताया कि सिमोन उरांव का डॉ गोबिंद माधव की देखरेख में इलाज चल रहा है। न्यूरो मेडिसीन के एचओडी डॉ सुरेंद्र ने बताया कि सिमोन उरांव को दाहिने तरफ लकवा की शिकायत है। फिलहाल सिटी स्कैन किया गया है। शनिवार को एमआरआई किया जाएगा।
डॉ सुरेंद्र ने बताया कि ब्रेन में सूजन बढ़ने से परेशानी हो सकती है, फिलहाल ऐसा नहीं है। सही स्थिति चार दिन के बाद पता चलेगी, पर अधिकतर संभावना है कि वो ठीक ही रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *