अमेरिका और ईरान के बीच हुए 15 दिवसीय युद्धविराम पर संकट छाया हुआ है। युद्धविराम के ऐलान के तुरंत बाद, लेबनान की राजधानी बेरूत पर इजराइल ने अबतक का सबसे भीषण हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइल के 50 लड़ाकू विमानों ने सिर्फ 10 मिनट में 160 बम गिराकर 100 से ज्यादा ठिकानों को तबाह कर दिया। इस हमले में लगभग 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और 900 से अधिक घायल हुए. इसे कुछ रिपोर्ट्स में “ऑपरेशन एटरर्नल डार्कनेस” का नाम दिया जा रहा है। ईरान ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया है। दूसरी ओर अमेरिका और इजराइल ने कहा कि युद्धविराम मसौदा में लेबनान की चर्चा नहीं है। इसलिए लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ हमला जारी रहेगा। दूसरी ओर टंªप ने समझौता होने तक सेना को ईरान के पास तैनात रहने का आदेश दिया है।
लेबनान पर इजराइल का भीषण हमला, युद्धविराम पर संकट





Who's Online : 0