सचिवालय घेराव के दौरान रांची में भाजपा कार्यकर्त्ताओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे गये

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची : नियोजन नीति और भ्रष्टाचार  पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ रांची में सचिवाल घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। इस वजह से कुछ भाजपा कार्यकर्त्ता जख्मी भी हो गये। जख्मी कार्यकर्ताओं के शरीर से रक्त का स्त्राव भी होने लगा।


भाजपा आज मनाएगी काला दिवस


पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कुर्ते पर भी खून के छींटे देखे गये। भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग और पानी का छिड़काव भी किया गया। बैरिकेडिंग पार करने की कोशिशें भी हुई। पुलिस की ओर से मना करने के बावजूद भाजपा कार्यकर्त्ता बैरिकेडिंग के उस पार जाने की जिद पर अड़े थे। भाजपा नेताओं की तरफ से भी पत्थरबाजी और पानी के बोतल फेंकने की खबर है। पुलिस की ओर से कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा , जब सरकार डर जाती है जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाती है तब वह हिंसा का सहारा लेती है आज इस आंदोलन को रोकने की कोशिश की गई है वह किसी व्यक्ति का आंदोलन नहीं है बल्कि इस राज्य की जनता का आंदोलन है और आने वाले दिनों में यह भी देखने को मिलेगा की जनता क्या चाहती है । हमारा संघर्ष लंबा रहेगा और तब तक रहेगा जब तक हम सरकार नहीं बदल देंगे। आरोप लगाया कि रोजगार के नाम पर झारखं डमें युवाओं के साथ धोखा हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा, आज जो पानी कैनन छोड़े जाए आंसू गैस के गोले छोड़े गए इनसे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष अभी शुरू हुआ है और संघर्ष तब तक करना है जब तक हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ ना फेंके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *