भाजपा नेता हेमलाल मुर्मू झामुमो में हुए शामिल

♦Laharnews.com Correspondent♦
  भाजपा नेता हेमलाल मुर्मू ने अपनी पुरानी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। झामुमो में शामिल होने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि हेमलाल मुर्मू साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले झामुमो से अलग होकर भाजपा में शामिल हो गये थे। । 2014 का लोकसभा चुनाव वह राजमहल लोकसभा सीट से लड़े लेकिन चुनाव हार गये। 2019 में फिर वह लोकसभा चुनाव लड़े फिर हार गये। इसके बाद लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भी हेमलाल मुर्मू को झामुमो के साइमन मरांडी ने मात दे दी।भोगनाडीह की सभा में संताल-परगना क्षेत्र के प्रभावशाली नेता हेमलाल मुर्मू पार्टी की सदस्यता ग्रहण का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *