रांची : झारखंड सरकार की ओर से मांगें पूरी नहीं होने पर झारखंड जनसेवक संघ की रविवार को रांची समाहरणालय परिसर में बैठक हुइ। बैठक में कहा गया कि कई वर्ष गुजर जाने के बावजूद उनकी 12 सूत्री मांगे अबतक पूरी नहीं हुई है। बैठक में चेतावनी दी गयी कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने बिहार सरकार की तर्ज पर झारखंड के जन सेवकों को पद सोपान का लाभ देने, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों पर प्रोन्नति, प्रशिक्षण अवधि को सेवाकाल मानते हुए वेतन व अन्य लाभ देने, सरकारी आदेशानुसार जन सेवकों से सिर्फ कृषि संबंधी कार्य ही कराने, तीन वर्षों का सेवा काल पूरा करने वालों की सेवा सम्पुष्टि करने, क्षेत्रीय भ्रमण के लिए यात्रा भत्ता देने आदि मांगें शामिल हैं।
जनसेवक संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी
