झारखंड हलचल

जगन्नाथपुर पुलिस के हत्थे चढ़े दो मोबाइल चोर

रांची : जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने दो मोबाइल चोरों की आज गिरफ्तारी की। जगन्नाथपुर क्षेत्र में करीब साढ़े तीन माह पूर्व में दो मोबाइल दुकानां में चोरी हुई थी। चोरी के मोबाइल के साथ दोनों चोरों की गिरफ्तारी हुई है।

साहेबगंज में मिनीगन फैक्ट्री का पर्दाफाश

साहेबगंज : झारखंड के साहेबगंज में आज बिहार की मुंगेर पुलिस ने छापेमारी कर एक मिनीगन फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 12 पिस्तौल बरामद किये। आरोपी उत्तम कुमार की निशानदेही पर कर्रावाई करते हुए बिहार पुलिस ने रांगा पुलिस के सहयोग से रांगा थाना के कुम्हरिया में मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बंदूक बनाये जाने के कई सारी आपत्तिजनक सामानों की बरामदगी की।

वैद्य महावीर महतो ने की आत्महत्या

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के जेरुवाडीह निवासी वैद्य महावीर महतो ने पारिवारिक विवाद की वजह से आत्महत्या कर ली। वह मिर्गी रोग की चिकित्सा करते थे। उनके पास हैदराबाद, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली से मिरगी रोग से पीड़ित लोग चिकित्सा के लिए आते थे।

 

देवघर मे सीआरपीएफ जवान की दुर्घटना में मौत

देवघर : गुरुवार को स्कूल बस की चपेट में आने से एक सीआईएसएफ जवान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर मोड़ के समीप की है। मृतक सोनू कुमार साह देवघर के ही रहने वाले थे। फिलहाल असम में पदस्थापित थे और छुट्टियों में अपने घर आए थे। देवघर एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के समय वह बाईक से राममंदिर मोहल्ला स्थित अपने घर जा रहे थे।

गोताखोरों को बीस घंटे बाद शव को निकालने में मिली कामयाबी

खूंटी : खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के पेलोल डैम में डूब जाने से बुधवार को रांची के टमटम टोली (कांटाटोली) निवासी अर्पण तुषार (17) की मौत हो गयी थी। गुरुवार को 20 घंटे बाद अर्पण का शव निकालने में गोताखोरों को कामयाबी मिली। अर्पण के पिता दीपक मिंज व माता श्रीमती मिंज पतरातू रेलवे विभाग में कार्यरत हैं।

झाविमों की रैली से रातू रोड जाम

रांचीः झारखंड विकास मोर्चा के नेता बंधु तिर्की की रैली के कारण पूरा रातू रोड जाम हो गया है। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों से लोग राजधानी रांची में जुट रहे हैं। लोगों के जुटान के कारण जाम है। आम लोगों को इससे काफी परेशानी हो गयी है।

धनबाद में नोटबंदी मामले में सीबीआई का छापा

धनबाद : धनबाद के झरिया में सीबीआइ गुरुवार को सुबह से पांच लोगों के यहां छापामारी कर रही है। एक साथ जिन पांच लोगों के यहां छापामारी की जा रही है, उनके नाम धनेश्वर गुप्ता, संतोष केसरी, रौनक केसरी, रोहित केसरी व रवि केसरी है। इनके यहां सुबह सात बजे से छापामारी चल रही है. नोटबंदी के समय इन लोगों ने पोस्टऑफिस में पैसा जमा किया था। इनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

अपराधकर्मियों ने गोली मार कर घायल किया

हजारीबाग : इचाक मोड़ के पत्थर व्यवसायी चौहन महतो को नगवा पुल के निकट अज्ञात अपराधकर्मियों ने गोली मार कर घायल दिया। घायल की सदर अस्पताल में चिकित्सा की जा रही है। बताया जा रहा है कि चौहन महतो के साथ उनके पुत्र दिनेश महतो भी थे। उसे भी गोली लगी है। पत्थर व्यवसायी चौहन महतो डुमरौन के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *