कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन का आत्मसमर्पण!

 

♦बीरेन्द्र कुमार महतो♦

रांचीः कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन के आत्मसमर्पण किये जाने की खबर है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। उसके ऊपर 15 लाख रुपये का इनाम था। शासन व प्रशासन के समक्ष वह लंबे अरसे से लागातर चुनौती पेश कर रहा था। इस नक्सली को आतंक का दूसरा चेहरा बताया जाता था। उसके नाम कई संगीन जुर्म दर्ज हैं। सूत्र बताते हैं कि उसने झारखंड-उड़िसा सीमा पर आत्मसमर्पण किया। अभी सूचना यह मिल रही है कि वह पुलिस की जर्बदस्त सुरक्षा में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसे रांची लाया जा रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंदन पाहन पिछले कई महीनों से बीमार चल रहा था। वह इलाज के सिलसिले में इन दिनों राउरकेला इलाके में शरण लिए था। उसके करीबी लोगों ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर समर्पण की इच्छा जताई थी। वह चाहता था कि उस पर जो मामले लंबित हैं, उसे वापस करने की अनुशंसा की जाए। गौरतलब हो कि कुंदन पाहन के ऊपर एक निजी बैंक का पांच करोड़ रुपए लूटने, विशेष शाखा के इंस्पेक्टर इंदवर की हत्या करने, बुंडू के पूर्व डीएसपी को विस्फोट कर उड़ाने, पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या के भी आरोप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *