झारखंड हलचल

नक्सली कुंदन पाहन का आधिकारिक तौर पर आत्मसमर्पण आज

रांची : कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन का पुलिस के समक्ष कल आधिकारिक तौर पर आत्मसमर्पण हो सकता है। उसके आत्मसमर्पण की आधिकारिक तौर पर पुष्टि अबतक नहीं की गयी है। इस सिलसिले में डोरंडा स्थित डीआईजी कार्यालय में डीआईजी अमोल वी होमकर की दिन के 12 बजे प्रेसवार्त्ता होगी। गौरतलब है कि विगत दिनों पुलिस के समक्ष अनौपचारिक तौर पर कुंदन पाहन आत्मसमर्पण कर चुका है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अब भी बाकी है।

प्रो गोपाल पाठक झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति बने

रांची : झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक बनाये गये हैं। पाठक अभी बीआईटी मेसरा में प्रोफेसर हैं। राजभवन सचिवाल की ओर से आज जारी अधिसूचना के अनुसार कुलपति पद पर प्रोफेसर पाठक की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गयी है।

 

 

मदरसा हुसैनिया के संस्थापक मौलाना अजहर का निधन

रांचीः मदरसा हुसैनिया, कडरू के संस्थापक हजरत मौलाना अज़हर साहब का आज निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किये गये उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सोना खान, मीडिया प्रभारी तारिक इमरान ने कहा कि उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है।

डॉ एचएनपीएस सुमन का निधन, अर्थशास्त्र विभाग में शोकसभा

रांची : रांची विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ एचएनपीएस सुमन का दस मई को दिल्ली के फोर्टीज अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी आत्मा की शांति के लिए विभाग में आज शोकसभा का आयोजन किया गया।

आंधी से नुकसान,बाल-बाल बची जान

रांची/हजारीबाग⁄धनबाद : राज्य के कई हिस्सों में आज अचानक तेज आयी तेज आंधी की वजह से नुकसान की खबर है। हजारीबाग में कई जगहों पर तेज आंधी की वजह से कई पेड़ गिर गये। इससे वाहनों को भी नुकसान हुआ। बिजली के तार भी टूट गय। पेड़ गिरने से कई लोगों की जान बाल-बाल बची। झील रोड मजिस्ट्रेट कॉलोनी के पास पेड़ गिरने से बाल से एक स्कूटी सवार की जान बाल-बाल बची। स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। दूसरी ओर रांची में भी आज बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।   रांची के मान्डर के बंझिला गाँव में आए आँधी तूफान से गोंगो उरांव के घर का एस्बेस्टस छत उड़ गया। घर पूरी तरह से तबाह-बर्बाद हो गया।  धनबाद से भी नुकसान की खबर है।आँधी पानी से कई  नुकसान हुए हैं।

संताली भाषा पर शोध कर रहे अमेरिकी शोधार्थी छात्रों से मिले

रांची : पीजी छात्र संघ कार्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष तनुज खत्री से अमेरिका से आये जैकब हैनरी ने आज मुलाकात की। वह संताली भाषा में शोध कार्य कर रहे है। वह करीब एक घंटा तक छात्र संघ कार्यालय में रहे। उन्होंने संताली भाषा पर चर्चा करते हुए कहा भारत की राजनीति पर भी उन्होंने अध्ययन किया है। उनसे तालकेश्वर महतो, अजित विश्वकर्मा, कुलदीप महता,े उत्तम कुमार इत्यादि ने भी मुलाकात की।

पूर्व  नक्सली की गोली मारकर हत्या

गिरिडीह : पूर्व नक्सली और बगोदर के मुंडरो निवासी तिलकधारी सिंह की बीती रात गोली मारकर हत्का कर दी गयी। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है। इस वारदात को सरिया थाना के दुर्गा ध्वैया और पेसरा बहियार जंगल के बीच में घर जाने के क्रम अंजाम दिया गया।

वाहन दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

हजारीबाग : चौपारण थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक कि मौत व अन्य तीन लोग घायल हो गये। इस सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल राज्य के पश्चिम वर्धमान जिला के आसनसोल थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम निवासी आशुतोष सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार अपने दोस्त की नवविवाहित बहन को लाने गया जा रहे थे। इसी बीच अचानक चौपारण के समक्ष उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में रोहित कुमार की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गये। या ।

देवघर के मधुपुर में हाथियों का झुंड

देवघर : देवघर (झारखण्ड) के मधुपुर में पानी और खाना की तालाश में 19 हाथियो का झुंड भटकते पहुंचा गया है। इससे ग्रामीणों के बीच काफी दहशत है। प्रत्यक्षदर्शी बता रहे है कि गर्मी की वजह से हाथियों का झुंड भटकते हुए इस ओर आ गया। हाथियों के इस झुंड में एक माह के तीन हाथी के बच्चे भी शामिल हैं। इन्हें देखने के लिए दूर से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

रेलवे लाइन शिफि्ंटग पर 22 को दिल्ली में बैठक

धनबाद : धनबाद रेलवे लाइन के भूमिगत आग के मामले पर दिल्ली में 22 मई को अहम बैठक बुलाई गयी है। इस बैठक में रेलवे लाइन की शिफ्टिंग पर अंतिम निर्णय लिये जाने की संभावना जतायी गयी है।

घाघीडीह जेल सीसीटीवी कैमरे से होगा लैस

जमशेदपुर : जमशेपुर के घाघीडीह जेल को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने की तैयारी की जा रही है। वहां करीब चार सौ सीसीटीवी लगाए जाएंगे। सीसीटीवी के जरिये जेल के भीतर और बाहर नजर रखी जा सकेगी।

रांची में बस में लगी आग

रांची : रांची के मल्लाहटोली में बस में आज अचानक आग लग गयी। बस का नाम मूनलाइट है। दमकल की की दो गाड़ियों की सहायता से बस में लगी आग पर काबू पाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *