♦लहर न्यूज संवाददाता ♦
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। बिहार के राधामोहन सिंह भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। समीर उरांव अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किये गये हैं।
पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता मुकुल रॉय को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पश्चिम बंगाल से ही अनुपम हाजरा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।
संजय मयूख, राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन और गुरुप्रकाश को बिहार बीजेपी का प्रवक्ता बनाया गया हैा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
डॉ. रमन सिंह, विधायक —– छत्तीसगढ़
वसुंधरा राजे सिंधिया, विधायक—– राजस्थान
राधा मोहन सिंह, सांसद—– बिहार
बैजयंत जय पांडा—–ओडिशा
रघुबर दास—– झारखंड
मुकुल रॉय—— पश्चिम बंगाल
रेखा वर्मा, सांसद—–उत्तर प्रदेश
अन्नपूर्णा देवी, सांसद—–झारखंड
डॉ. भारती बेन शियाल, सांसद—–गुजरात
डीके अरूणा——तेलंगाना
एम चौबा एओ—-नागालैंड
अब्दुल्ला कुट्टी —– केरल
राष्ट्रीय महामंत्री
भूपेंद्र यादव, सांसद —– राजस्थान
अरुण सिंह, सांसद—– उत्तर प्रदेश
कैलाश विजयवर्गीय—– मध्य प्रदेश
दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद—- दिल्ली
डी.पुरून्द्रश्वरी——आंध्र प्रदेश
सीटी रवि, विधायक—–कर्नाटक
तरुण चुग—– पंजाब
दीलीप सौकिया, सांसद—–असम