झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का बेंगलुरु में निधन ,रांची के घाघरा में होगा अंतिम संस्कार

♦लहर न्यूज संवाददाता♦
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का बेंगलुरु में गुरुवार (5 नवंबर, 2020) को निधन हो गया। उन्होंने बेंगलुरु के नारायण हृदयालय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। दिल के सफल ऑपरेशन के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। शुक्रवार को रांची के घाघरा में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।  उनका अंतिम संस्कार उसी जगह होगा, जहां उनके प्रिय बंदर भोलू और बंदरिया शिल्पी को दफनाया गया था। हाल ही में शिल्पी और भोलू दोनों की मौत हो गयी थी। दोनों को घाघरा में दफन किया गया था। सजल चक्रवर्ती ने अपने करीबी लोगों से कहा था कि उनका अंतिम संस्कार इन्हीं दोनों के समीप किया जाना चाहिए। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा सहित रघुवर दास और अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *