झारखंड आंदोलनकारियों को मान-सम्मान मिलेगा: शिबू सोरेन

♦ कुढ़ू लोहरदगा के झारखंड आंदोलनकारी शिबू सोरेन से मिले
♦लहर न्यूज संवाददाता♦
रांची: झारखंड आंदोलनकारी , सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से रांची स्थित उनके आवास पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के नागेंद्र साव, ताहिर अंसारी, देवनारायण लकड़ा, अमानत अंसारी, अनंतराम, महादेव भगत, आनंद भगत, दिलदार खान एवं सुखराम भगत ने मुलाकात की।
झारखंड आंदोलनकारी शिबू सोरेन ने कहा कि मेरा प्रथम लक्ष्य था, झारखंड अलग राज्य का निर्माण। हमने झारखंड अलग राज्य प्राप्त कर लिया है. अब सभी झारखंड आंदोलनकारियों को मान सम्मान देने का काम किया जाएगा।
झारखंड आंदोलनकारियों ने कहा कि हम लोगों ने झारखंड अलग राज्य के लिए जेल गए ,आर्थिक नाकाबंदी की, सड़क जाम में शामिल रहे, धरना प्रदर्शन आंदोलन में सक्रिय भाग लिया, जवानी आंदोलन में खपा दी। झारखंड निर्माण हुए 20 वर्ष गुजर गये,लेकिन कुरू लोहरदगा जिला के आंदोलनकारियों को कोई पूछने वाला नहीं है। मान सम्मान नहीं मिल रहा है। शिबू सोरेन ने कहा, सब को मान सम्मान मिलेगा। सीएम हेमंत से बात करेंगे। यह जानकारी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रभारी डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *