♦लहर न्यूज संवाददाता♦
रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कल्याण मंत्री चंपई सोरेन से उनके मोरहाबादी स्थित आवास में मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
मंत्री चंपई सोरेन ने कहा, एक – एक झारखंड आंदोलनकारियों के मान- सम्मान, पहचान, पेंशन ,राजकीय सम्मान, सुविधाओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ गहन चिंतन मंथन किया जा रहा है। साथ ही झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकरण आयोग के पुनर्गठन पर भी विचार किया जा रहा है। शीघ्र आयोग का गठन कर लिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी झारखंड आंदोलनकारी छुटे नहीं, समय पर सबका चिन्हितिकरण का काम कर लिया जाएगा। झारखंड आंदोलनकारियों के मान सम्मान का पूरा-पूरा ख्याल रखा जाएगा। मैं खुद झारखंड आंदोलनकारी हूं।
चंपई सोरेन को मांग पत्र सौंपने वालों में खासतौर से झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महता,े प्रवक्ता पुष्कर महतो,सर्जन हांसदा,भाई गोकुल चंद व झारखंड आंदोलनकारी शामिल थे।
झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों पर सीएम हेमंत के साथ चिंतन-मंथन : मंत्री चंपई
