रांची: जगरनाथपुर मंदिर धुर्वा के प्रधान पुजारी ब्रजभूषण नाथ मिश्रा का निधन

♦Laharnews.com Correspondent ♦
 रांची: रांची के धुर्वा स्थित जगरनाथपुर मंदिर के के प्रधान पुजारी ब्रजभूषण नाथ मिश्रा (70वर्ष) का निधन शाम 7 बजे हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। गौरतलब है कि स्व.ब्रजभूषण का जन्म जगरनाथपुर में हुआ था। वर्ष 2000 से मंदिर के वह प्रधान पुजारी थे।
उनका अंतिम संस्कार जगरनाथपुर सीठीयो मुक्तिधाम में किया जाएगा। स्व.ब्रजभूषण अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियाँ है।उनके निधन से पत्नी सहित परिवार के लोगो का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *