झारखंड में शहीदों के गांव बनेंगे आदर्श ग्राम – मुख्यमंत्री

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के शहीदों के सभी गांव आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे। पलामू के लेस्लीगंज में अमर शहीद नीलांबर पिताम्बर के नाम से एक इंजीनियरिंग और एक पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रारंभ होगा। इसके लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। श्री दास मंगलवार को रांची में नीलांबर पिताम्बर शहादत महारैली में बोल रहे थे। इससे पूर्व श्री दास ने मोरहाबादी में नीलांबर पिताम्बर की प्रतिमा का अनावरण और नवनिर्मित ऑक्सीजन पार्क का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित, शोषितों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट में 50 करोड़ रूपये आवंटित किये गये हैं। साथ ही मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना प्रारंभ की गई। इसके तहत बजट में 10करोड़ रुपये का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कुल 4404 पंचायत में पुस्तकालय का निर्माण करेगी। पहले चरण में वर्ष 2017-18 के दौरान 2202 पंचायतों और फिर 2018-19 में 2202 पंचायतों में पुस्तकालय का निर्माण होगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये राज्य के सभी गांव में 15-15 समूहों में महिला उद्यमी सखी मंडल का गठन किया जा रहा है। राज्य के 32 हजार गांव की 4.80 महिलाओं को स्कील्ड किया जायेगा। ऐसी महिलाओं को राज्य सरकार कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर कर स्वरोजगार से जोड़ेगी। मौके पर विधायक जीतू चरण राम तथा विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में खरवार भोक्ता विकास केंद्रीय समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *