♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: झारखंड में अचानक कोरोना वायरस खतरनाक शक्ल अख्तियार करता जा रहा है। लोगों की लापरवाही इसके लिए काफी हद तक जिम्मेवार है। इसकी संभावना काफी अधिक है कि कोरोना जांच कराने वालों की संख्या यदि बढ़ेगी तो कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में भी काफी जोरदार वृद्धि हो सकती है।
बहरहाल झारखंड में संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या हैरान करने वाली है। पिछले 24 घंटे में झारखंड में 194 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 93 मामले रांची से हैं।
सिर्फ रांची की बात करें तो पिछले 24 घंटे में रांची शहरी क्षेत्र से 29 कोरोना पॉजिटिव केस , अरगोड़ा से 32, कांके से 8, बड़गाई से 10, नगड़ी से 03, रातू से 02, नामकुम से 02, सिल्ली से 01, ओरमांझी से 01, खलारी से 01, चान्हो से 01, सेमबो सीआरपीएफ से 02 तथा अन्य जिले (पूर्णिया) के 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
झारखंड में फिर खतरनाक होता जा रहा है कोरोना वायरस, रांची में एक ही दिन में मिले 93 पाॅजिटिव मरीज







Who's Online : 0