रांची : हथिनी ने युवक को जमीन पर पटक कर किया जख्मी

♦Laharnews.com Correspondent♦

  रांची: रांची के कांके थाना इलाके के कोंगे जयपुर गांव में हथिनी के हमले में एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार गांव में घुसी हथिनी को भगाने के लिए कई युवक उसके सामने जा पहुंचे। इससे हथिनी आक्रोशित हो गई और एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक को सूढ़ से उठाकर जमीन पर पटक दिया। मौजूद लोगों ने शोर मचाकर हथिनी को वहां से भगाया तब जाकर युवक को जख्मी हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना के बाद वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और हथिनी को मदनपुर की ओर खदेड़ दिया। कांके के वन क्षेत्र पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि हथिनी बेड़ो क्षेत्र की ओर से चटकपुर, रातू-पंडरा होते हुए कोंगे जयपुर की ओर आ गई थी। हालांकि यह भी संभावना जताई जा रही है कि हथिनी अपने क्षेत्र में जाने के लिए वापस भी आ सकती है। वो झुंड से बिछड़ गई है। फिलहाल गांव के लोग अब भी एहतियात बरत रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *