दो डीएसपी का तबादला

रांची : अपराध अनुसंधान विभाग रांची के पुलिस उपाधीक्षक महेन्द्र सिंह मुंडा का स्थानान्तरण कर दिया गया है। उन्हें परिवहन विभाग के लीड एजेंसी में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है। दूसरी ओर झारखंड जगुआर के पुलिस उपाधीक्षक सुदर्शन कुमार आस्तिक का तबादला राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल बोकारो में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर किया गया है। इस सिलसिले में राज्य के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव मुकुल कुमार भगत द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *