झारखंड में पहली बार एक ही दिन में मिले 5041 कोरोना पाॅजिटिव मरीज, 62 की मौत

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची: झारखंड में कोरोना महामारी का विकराल चेहरा देखने को मिल रहा है। 21 अप्रैल को जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में पहली बार एक ही दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पांच हजार के पार हो गयी है। झारखंड में 5041 मरीज पाए गए हैं। रांची से 1361 मामले सामने आये हैं। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 35826 है। आज पूरे राज्य में 62 लोगों की मृत्यू हुई। जिसमें रांची में 22 लोगों की मौत हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक बोकारो – 206, चतरा – 170, देवघर – 161, धनबाद- 252, दुमका – 85, पूर्वी सिंहभूम – 718, गढ़वा – 86, गिरिडीह – 69, गोड्डा – 78, गुमला – 105, हजारीबाग – 195, जामताड़ा – 67, खूंटी- 159, कोडरमा – 326, लातेहार – 88, लोहरदगा – 87, पाकुड़ – 15, पलामू – 132, रामगढ़ – 231, रांची – 1361, साहिबगंज – 94, सरायकेला – 58, सिमडेगा – 47, पश्चिम सिंहभूम – 251 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *