झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ का कोरोना संक्रमण से निधन

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ का गुरुवार को निधन हो गया। जमशेदपुर के टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में रात 2 बजकर 10 मिनट पर अंतिम सांसें लीं। वह कोरोना संक्रमित थे। उनका इलाज चल रहा था। गिलुआ के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश और बन्ना गुप्ता सहित पक्ष-विपक्ष के झारखंड के कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लक्ष्मण गिलुआ की मौत की खबर मिलते ही प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर शोक जताया है। लक्ष्मण गिलुआ झारखंड में भाजपा के बड़े आदिवासी चेहरे थे। उनके निधन से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *