♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के कुलपति डॉक्टर सत्यनारायण मुंडा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बुधवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। विश्वविद्यालय के लिए किये गये उनके कार्यों की सराहना की गयी। इस मौके पर डॉ मुंडा भावुक हो गये। इस मौके पर कुलसचिव डॉ नमिता सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ अशोक कुमार महतो, सोशल साईंस डीन डॉ दिनेश तिर्की, डॉ पंकज कुमार, डॉ नलिनी कांत महतो ने कुलपति को बुके देकर उनके मंगलमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
डीएसपीएमयू के कुलपति डॉ एसएन मुंडा को दी गयी विदाई
