झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष बने राजेश ठाकुर

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष राजेश ठाकुर बनाये गये हैं। वह डॉ रामेश्वर उरांव की जगह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनाये गये हैं। डॉ रामेश्वर उरांव राज्य सरकार में मंत्री भी हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर बताया है कि केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति से राजेश ठाकुर को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष डा. इरफान अंसारी, संजय पासवान, केशव महतो कमलेश और मानस सिन्हा को भी जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *