झारखंड आंदोलकारियों का मशाल जुलूस, विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

♦Dr. BIRENDRA KUMAR MAHTO♦
   रांची : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों को पूरा करने के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने सहित झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग का पूर्ण गठन व शक्ति देने को ले जिले में आज शाम मशाल जुलूस निकाला गया। इसी कड़ी में रांची जिला समिति के आध्यक्ष कुमोद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शहीद चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जूलूस निकाला गया।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि सरकार झारखंड आंदोलकारियों के मामले में चेतना शून्य हो गयी है। सत्ता पक्ष हो विपक्ष सभी राजनैतिक पार्टियां आंदोलनकारियों की नजरों में विश्वास खो चुकी है। राज्य बनने के बाद से जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर राजकीय
मान – सम्मान,पहचान,पेंशन व नियोजन वगैरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए थी , लेकिन नहीं मिली। आंदोलनकारी हाशिए पर हैं। कोई सुध लेने वाला नहीं है। कैबिनेट के फैसले व संकल्प का पालन नहीं हो रहा है।
मौके पर दिवाकर साहू,भुनेश्वर केवट, जयश्री दास,सरोजनी कच्छप,विनीता खलखो,मोनिका देवी,सीमा साहू,गणेश साहू, अशोक कुमार साहू,,अमर भेंगरा,अनिल उरांव, बाहा कच्छप ,मकड़ाली कच्छप, गोपाल महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *