एकलव्य विद्यालय का निर्माण दूसरे जगह कराने की मांग, पुतला जलाया

♦Laharnews.com Correspondent♦
    रांची : अमर शहीद वीर बुधु भगत स्मारक स्थल शीलागांई पर बन रहे एकलव्य विद्यालय के निर्माण कार्य का विरोध किया गया है। एकलव्य विद्यालय के यहां से दूसरे जगह ले जाने की मांग की गयी है। वहां पर बन रहे एकलव्य विद्यालय के विरोध में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत और मांडर विधानसभा विधायक बंधु तिर्की का पुतला दहन किया गया। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि अगर वीर बुधु भगत स्मारक स्थल से अगर एकलव्य विद्यालय स्थानांतरित नहीं होती है तो 21 सितंबर को एनएच-75 व एनएच-23 को जाम किया जाएगा। 3 अक्टूबर को शीलागाई स्थित अमर शहीद वीर बुधु भगत स्मारक टुंगरी में हजारों की संख्या में लोग विरोध करेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में अजय तिर्की सुभाष मुंडा जयंत कच्छप प्रफुल्ल लिंडा चंद्रदेव बालमुचू अजीत उराव प्रकाश हंस संजय लोहरा विना लिंडा रवि खलखो विकी लिंडा अमित मुंडा राजेश तिर्की टिफिल तिर्की आकाश बाड़ा मादी उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *