रांची : संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का भूमि पूजन, सादगी के साथ दिखेगी भव्यता

Laharnews.com Correspondent♦

रांची : रांची के कचहरी चौक प्रांगण में संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल का रविवार को भूमि पूजन हुआ। समिति के पुरोहित की ओर से भूमि पूजन कराया गया।
इसके बाद संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति की बैठक माँ संतोषी माता मंदिर परिसर में समिति के संरक्षक राजेश कुमार लाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष नीरज वर्मा ने किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना वैश्विक महामारी के मद्देनजर भव्य एवं बड़े पंडाल की जगह छोटे पंडाल का निर्माण कर माँ भगवती की पूजा पूरे विधि विधान एवं भव्य तरीके से की जाएगी। साथ ही झारखंड राज्य सरकार के द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर जो भी गाइडलाइन पूजा समितियों को दिया गया हैं, उसका पूरा पालन होगा।

 पुरानी कमेटी  बरकरार 
संरक्षक- संतोष कुमार गुप्ता

अध्यक्ष- अजय कुमार गुप्ता

कार्यकारी अध्यक्ष- नीरज वर्मा, आनंद चौधरी

उपाध्यक्ष- सुदीप नारायण गुप्ता (बंटी), दीपू वर्मा, गौरव सिंह (छोटू),अविनाश वर्मा, सौरभ गुप्ता

संयोजक- अभिषेक राज (शंटी)

सचिव- संजय कुमार गुप्ता

सह सचिव- सौरभ गुप्ता (सोनू), अमित कुमार (बबलू) सोनू कुमार, प्रिंकेश सुब्बा, विजय सिंह

कोषाध्यक्ष-अरुण कुमार वर्मा

सा कोषाध्यक्ष- रवि शंकर गुप्ता

प्रचार मंत्री- समीर कुमार वर्मा, शुभम रजक, अमित वर्मा, रितिक वर्मा,

सह प्रचार मंत्री- निखिल वर्मा, सनी वर्मा, रोनित, सोनू, आकाश कुमार सिंह

पूजा प्रभारी- पंकज वर्मा, लक्ष्मण वर्मा

 21 कार्यकारिणी सदस्यों को  भी रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *