भारत बंद का झारखंड में आंशिक असर

♦Laharnews.com Correspondent♦
भारत बंद का झारखंड में कोई खास असर नहीं दिखा। वाहनों का परिचालन सामान्य रहा। दुकानें खुली रहीं। कुछ जगहों पर रेलवे परिचालन को बाधित करने की कोशिश की गयी। किसानों के आह्वान पर भारत बंद को केन्द्र विरोधी कई विपक्षी पार्टियों का समर्थन हासिल था। इन विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। सड़कों पर टायर जलाये गये। नारेबाजी हुई।
बात राजधानी रांची की करें तो यहां भारत बंद का कोई भी असर नहीं रहा। अधिकतर लोगों के यह पता भी नहीं था कि आज भारत बंद है। बहरहाल राजधानी में जनजीवन पूरी तरह से सामन्य रहा। सड़कों पर वाहनों दौड़ती रहीं। दुकानें खुली रहीं और यातायात भी सामान्य रहा है। कांके में संयुक्ता मोर्चा के बैनर तले कुछ समर्थकों ने बंद करने की कोशिश भी कि तो पुलिस ने उन्हें सड़क से हटा दिया। झारखंड के अन्य जिले चाईबासा, सिमडेगा, चतरा बंद का कुछ असर दिखा। जमशेदपुर में कुछ इलाकों में दुकानें बंद रहीं , हालांकि यातायात सामान्य रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *