खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के तोनेर गांव में गोली मारकर दो की ह्त्या कर दी गई। घटना मंगलवार पूर्वाहृन 11 बजे के लगभग की बताई जाती है। मृतको में तोनेर गांव के ही बिरसा पूर्ति का शव एक खेत से,जबकि डऊगाडा गांव के बांडया मुंडा का शव इसी खेत से कुछ दूरी पर बरामद किया गया। दोनों को विलेज रिपब्लिकन गार्ड ऑफ इंडिया के पंकज मुंडा गिरोह का सदस्य बताया जाता है। हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है,लेकिन आशंका व्यक्त की गई है कि पीएलएफआई द्वारा घटना को अंजाम दिया गया होगा। बहरहाल पूरे मामले की पुलिस तहकीकात कर रही है।







Who's Online : 0