बजट सत्र में झारखंड आंदोलनकारियों के मामले को उठाएंगे: विधायक विनोद सिंह

♦Laharnews.com Correspondent♦

  रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में पुंदाग स्थित आंदोलनकारी मैदान में आहूत डेरा डालो- घेरा डालो आंदोलन के चौथे दिन लोहरदगा एवं गुमला जिला के आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार से विशेष सत्र आहूत करने की मांग की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माले के विधायक एवं झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संरक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों की तीन पीढ़ियों ने संघर्ष करते हुए शहादत दी है। आज भी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष व शहादत के लिए तैयार हैं। यह झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों के लिए विडंबना है।  सरकार को आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की दिशा में ठोस पहल करने की आवश्यकता है। बजट सत्र में झारखंड आंदोलनकारियों के हितों के लिए आवाज उठाएंगे। सरकार नीतिगत फैसला ले, ताकि अपने जीवन काल में आंदोलकारियों को मान सम्मान, पहचान व पेंशन समान रूप से मिल सके। कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड विधानसभा में झारखंड आंदोलनकारियों के लिए विधान बने, उनकी पहचान हो व पेंशन मिले।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी कुजूर ने कहा – झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया सरल एवं जल्द हो। आंदोलनकारियों की उपेक्षा बर्दाश्त योग्य नहीं है।
लोक गायिका व झारखंड आंदोलनकारी सीमा देवी ने संघर्ष के शब्दों को गीत के माध्यम से आवाज दी। अनिल कुमार भगत ने कहा कि हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
प्रवक्ता पुष्कर महतो ने कहा, झारखंड आंदोलनकारी अपने हक अधिकार को लेकर ही रहेंगे।जब तक उनका हक अधिकार प्राप्त नहीं हो जाता है, घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन जारी रहेगा।

इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सचिव कयूम खान , भुनेश्वर केवट जहांआरा बेगम, संजय विश्वकर्मा प्रोफेसर विनोद भगत, विशेषण भगत, अमर किंडो, जाकिर हुसैन, इसरार अहमद, बालमुनी भगत, चौतू मुंडा, लाल देव भगत, सोमनाथ भगत, सुकारू उरांव, सुनील भगत, जुबेर अहमद, सीताराम उरांव, मो. मनीरूद्दीन एलेग्जेंडर उरांव, भोला नाथ सिंह, रतिया इंदवार, सरोजिनी कच्छप विनीता खलखो, एरेन कच्छप, सुशीला देवी, लखन महतो, ऑलफोंस किंडो, ज्योति बेक अनूप लकड़ा, विजय एक्का, नागौर खेस, ऋषभ लकड़ा सहित बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे।

आयोग अध्यक्ष से की मुलाकात
संथाल परगना के आंदोलनकारियों के चिन्हतीकरण कार्य शीघ्र से शीघ्र कराने की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रफुल्लस तत्वा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के अध्यक्ष दुर्गा उरांव से रांची हिनू स्थित कार्यालय में मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस राय, सुरेश भंडारी छोटका मरांडी घनश्याम मिस्त्री शंभू महतो विश्व मरांडी, सोन बिहारी राय, रोवेल मरांडी व अन्य प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *