झारखंड आंदोलनकारियों ने संघर्ष तेज करने की घोषणा की

♦Laharnews.com Correspondent♦

  रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में घेरा डालो – डेरा डालो आंदोलन 12वें दिन भी जारी रहा। झारखंड आंदोलन में ज्योतिष प्रसाद वर्मा व शमशेर आलम के नाम की भी चर्चा हुई।
झारखंड आंदोलनकारियों ने पेंशन, मान-सम्मान सहित आश्रितों के पुत्र – पुत्रियों को सीधी नौकरी देने की मांग की है। चेतावनी दी गयी है कि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और अधिक तेज और धारदार बनाया जाएगा।
शनिवार को कार्यक्रम में देवघर एवं रामगढ़ जिले के आंदोलनकारियों भी शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झारखंड आंदोलनकारी त्रिवेणी वर्मा ने कहा – लड़ के अलग राज्य लिया है मान-सम्मान, पहचान व पेंशन भी लड़ कर लेंगे। झारखंड राज्य के लिए संघर्ष करने वाले आज पहचान की लड़ाई लड़ रहे हैं यह सबसे बड़ी विडंबना है।
कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि
संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजू महतो ने कहा – दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर झारखंड आंदोलनकारियों को मान-सम्मान, पहचान, पेंशन व नियोजन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आनेवाले दिनों में आंदोलनकारियों की बातें नहीं सुनी गई तो राजनीतिक दलों के खिलाफ सीधी कार्रवाई की जाएगी।
प्रवक्ता पुष्कर महतो ने कहा कि  जन आंदोलन कार्यों के बल पर ही एक बड़ा बदलाव निश्चित होगा, इसका नेतृत्व झारखंड आंदोलनकारी करेंगे।
डॉ लाल अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को बिना शर्त नियोजन और पेंशन दिया जाना चाहिए।
ब्रह्मदेव महतो ने कहा, झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान राज्य में सुनिश्चित होनी चाहिए।
झारखंड आंदोलनकारी वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजुर, लखन महतो, दुखी प्रसाद मंडल, शनिचर माझी, विनोद दास, दुंदे प्रधान,बुधवा उरांव, निर्मल डुंगडुंग, विनीता खलखो, सरोजनी कच्छप,बाबूलाल मरांडी,भुनेश्वर ठाकुर,ब्रजेश कुमार,शशि कुमार,अनिल उरांव,मदिया कच्छप,जयप्रकाश मंडल,सरगम कच्छप,निशी नाथ महतो,आशुतोष महतो दिलीप सिंह, बाहा कच्छप,रोशन माझी,महावीर रविदास,, करमा मुंडा,हुसैन उरांव,बिराज लोहरा,भोजी भगत,अभिराम लोहरा,गोपाल महतो,लक्ष्मी नारायण साहू, सीमा देवी,मसीह , प्रेम शंकर साहू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।क्रांतिकारी गीत गंदुवा उरांव व बुधवा उरांव ने प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *