झारखंड कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ राजभवन पर धरना-प्रदर्शन

♦Laharnews.com Correspondent♦

रांची: महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत झारखंड कांग्रेस की ओर से राजभवन पर धरना और प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार के रवैये की आलोचना की गयी।
पेट्रोल व डीजल समेत अन्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मंहगाई रोक पाने में केन्द्र सरकार बुरी तरह विफल रही है। इसके लिए काफी हद तक भाजपा भी जिम्मेवार है। कांग्रेस ने कहा कि महंगाई से जनता परेशान है। गरीबों के लिए दो शाम की रोटी मुश्किल हो गयी।
इस मौके पर कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री रामेश्वर उरांव समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *