झारखंड आंदोलनकारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग, 29 जुलाई को विधानसभा के समक्ष धरना

♦Laharnews.com Correspondent♦
 रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की आज हुई बैठक में जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए
झारखंड आंदोलनकारियों के स्वास्थ , राजकीय मान-सम्मान, पहचान ,नियोजन व पेंशन के मामले में चर्चा हुई। झारखंड आंदोलनकारी अपनी मांगों के समर्थन में विधानसभा के समझ 29 जुलाई को धरना देंगे।
बैठक में राज्य सरकार से मांग की गई कि झारखंड आंदोलनकारियों के लिए बनाए गए झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए। कहा गया कि गृह विभाग की प्रक्रिया काफी धीमी गति से चलती है जिसके कारण आंदोलनकारियों के चिन्हितीकरण कार्य 2 से 3 महीने तक प्रभावित हो जाता है।
बैठक में राज्य सरकार से यह भी मांग की गई कि सैनिक कल्याण बोर्ड की तरह झारखंड आंदोलनकारी कल्याण बोर्ड का भी गठन किया जाना चाहिए। इस बोर्ड में झारखंड आंदोलनकारियों को सदस्य के रूप में प्रत्येक जिला से नामित जाए। इसका संचालन गृह विभाग से ही हो। बैठक में मांग की गई कि जेपीएससी के द्वारा होने वाली बहालियों में झारखंड आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों के लिए आरक्षण के कॉलम सुनिश्चित किये जाने चाहिए।
रांची जिला संयोजक मंडल का गठन
बैठक में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला संयोजक मंडल का गठन किया गया।
महानगर संयोजक कमिटी – शम्स कमर लड्डन, शिव शंकर महतो, सुबोध लकड़ा, दिवाकर साहू, संजीव रंजन, शियो न तिर्की, अनिल उरांव, मंसूर आलम, अब्दुल बारी, रंजन बाड़ा, राजकिशोर साहू, शीला टोपनो, मादिया कच्छप।
रांची संयोजक मंडल – सुदामा खलखो, विजय कुमार साहू, लक्ष्मी नारायण महतो, विंदे राम, सुरेन्द्र सिंह छिंदे, प्रमोद कुमार ठाकुर, मनोज कुमार पासवान, बनेशवर महतो, दिनेश कुमार महतो, सरोजनी कच्छप, विनीता खलखो, तारा देवी को चुना हैं अनवर खान को केंद्रीय सदस्य के रूप में चुना गया।
बैठक में इनकी की मौजूदगी
बैठक में मुख्य रूप से आनंद उरांव, शुभेंदु सेन, जबीउल्ला अंसारी ,भुवनेश्वर केवट, जेडी तिग्गा, करमा तिग्गा, जुबेर अहमद, मोहम्मद फैजी, इमरान अंसारी मोइन अंसारी, बानेश्वर महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, दिनेश राम, श्रीधर महतो, रवि नंदी ,दिवाकर साहू, प्रदीप बर्मन, प्रदीप शर्मा, प्रमोद कुमार ठाकुर सरफराज अहमद, शियोंन तिर्की, मनोज कुमार महतो , राज किशोर साहू , मनोज पासवान, अनवर खान, संजीव रंजन, अनिल उरांव, बाहा कच्छप, मदिया कच्छप, छेदी अंसारी, नवीन कच्छप, सुबोध लकड़ा, शम्स कमर लड्डन, विजय कुमार साहू, विनोद कुमार महतो, अलमा खलखो सहित अन्य बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *