♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : रांची के जगन्नाथपुर थाना इलाके के अपर हटिया के एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट से 8 लोग जख्मी हो गये। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना अपर हटिया के मुस्लिम बस्ती में हुई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद वहां अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन पहुंचे, थाने की पुलिस भी पहुंची, तब स्थिति नियंत्रित हो सकी। कुर्बान अंसारी नामक व्यक्ति का घर क्षतिग्रस्त हो गया है. साथ ही सभी घायल लोगों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
रांची : अपर हटिया के एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट, आठ जख्मी







Who's Online : 0