रांची जेल में पुलिस का छापा

 रांची : रांची स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार में बुधवार की सुबह पुलिस का छापा पड़ा। इस छापेमारी में पुलिस के 300 से अधिक जवान शामिल थे। छापेमारी जेल में बंद हर कुख्यात अपराधियों के सेल को खंगाला गया। तलाशी में खैनी-छुरी, ब्लेड, नेल कटर जैसी चीजों की पुलिस ने बरामदगी की।
बुधवार तड़के 3 बजे सिटी एसपी और एसडीएम के नेतृव छापेमारी की अस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह छापेमारी अभियान सुबह करीब 6ः30 तक चला। इसके बाद छापेमारी टीम बाहर निकल आई। इस औचक छापेमारी में शहर के चार डीएसपी, दस थानेदार समेत 300 से ज्यादा बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *