विश्वभर में मना योग दिवस, यूएन मुख्यालय में बोले पीएम मोदी – यह जिंदगी का हिस्सा है

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमेरिका स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ 180 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भी योगाभ्यास किया। पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में कहा, ’दुनिया के सभी देशों के लोग यहां मौजूद हैं। 9 साल पहले हमने योग दिवस शुरू किया था। योग का मतलब सभी को एकजुट करना है। योग भारत से आया और ये पुरानी परंपरा है। इस पर किसी का कॉपी राइट नहीं है। ये सभी के लिए है। योग पूर्ण रूप से वैश्विक है। ये जिंदगी का हिस्सा है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है.ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है। उन्होंने कहा- पिछले साल, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *