रांची : राजभवन में मंगलवार को अमर शहीद सिदो-कान्हु की जयंती मनायी गयी। राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड की धरती वीरों की भूमि है। यहाँ कई ऐसे महानायक हुए, जिन्होंने अपने समाज एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। अमर शहीद बिरसा मुण्डा, सिदो, कान्हु, चाँद, भैरव, नीलाम्बर, पीताम्बर, शेख भिखारी, टिकैत उमरॉंव सिंह, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, पांडेय गणपत राय, जग्गु दीवान, गुरूदेव मुंडा, कोंता मुंडा, 1831 के कोल विद्रोह के नायक वीर बुधु भगत, उनके पुत्र हलधर-गिरधर, 1837 में सिंहभूम की सिरिंगसिया घाटी के युद्ध में शहीद हुए ‘‘हो’’ वीरों, पोटा, देवी, बोरा, बड़ाई, पंडुआ समेत ऐसे कई महान विभूतियाँ इसके उदाहरण हैं। हमारा समाज व राष्ट्र सदा इन विभूतियों का ऋणी रहेगा।
राजभवन में सिदो-कान्हू की जयंती- झारखंड वीरों की भूमि है : राज्यपाल






Who's Online : 0