चांद पर ऑक्सीजन होने की प्रज्ञान रोवर ने पुष्टि की, सल्फर, एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम की भी मौजूदगी का पता चला, हाइड्रोजन की खोज जारी

इसरो द्वारा भेजे गये प्रज्ञान रोवर ने चांद पर ऑक्सीजन सहित आठ तत्वों के होने की पुष्टि की है। चांद की सतह पर एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम की मौजूदगी का भी पता चला है। 
चंद्रयान-3 ने चांद पर पहुंचने के पांचवें दिन (28 अगस्त) दूसरा ऑब्जर्वेशन भेजा है। इसके मुताबिक चांद के साउथ पोल पर सल्फर की मौजूदगी है।
इसरो के मुताबिक, चंद्रमा की सरफेस पर मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन भी मौजूद हैं, जबकि हाइड्रोजन की खोज जारी है। प्रज्ञान रोवर पर लगे लिब्स पेलोड ने ये खोज की हैं।
इससे पहले, 28 अगस्त को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे पेलोड ने चंद्रमा के तापमान से जुड़ा पहला ऑब्जर्वेशन भेजा था। चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *