राष्ट्रपति ने बलबीर दत्त को पद्मश्री से सम्मानित किया

रांची : राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को आयोजित भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद्श्री से सम्मानित किया। पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें पद्श्री से सम्मानित किया गया है। पद्मश्री से सम्मानित बलबीर दत्त ने इसे झारखंड का सम्मान बताया है। गौरतलब है कि बलबीर दत्त का जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था। देश विभाजन के बाद वह भारत आ गये थे। उन्होंने बतौर संपादक कई पत्रकारों को तराशा, जो पत्रकारिता की दुनिया में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। बलबीर दत्त कई पुस्तकों के लेखक भी हैं। सफरनामा पाकिस्तान, कहानी झारखंड आंदोलन की , जयपाल सिंहः एक रोमांचक अनकही कहानी उनकी प्रमुख पुस्तकों में से एक है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए झारखंड सरकार भी उन्हें पूर्व में लाइफटाइम एजीवमेंट अवार्ड से सम्मानित कर चुकी है। पद्मश्री से सम्मानित होने पर झारखंड और देश के प्रमुख लोगों ने उन्हें बधाई दी है और कहा कि पत्रकारिता के इतिहास में आज का दिन हमेशा के लिए याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *