खादगढ़ा बस स्टैंड से एक की गिरफ्तारी

रांची : रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड के पास से छह किलो गांजे के साथ सिवान निवासी आसिफ अख्तर की शनिवार को शाम पांच बजे गिरफ्तारी हुई है, जबकि भीड़ का फायदा उठा कर एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी विकासचन्द्र श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस गांजे के साथ उसे गिरफ्तार करने में कामयाब रही। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उसने बताया कि गांजे की खरीददारी कटक के नारायण नामक एक व्यक्ति से की गयी थी। इसे बेचने के लिए वह बनारस जा रहा था। इसी बीच पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब नशे के इस पूरे गिरोह का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *