भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोले अमित शाह – हारे हुए दल हारने का बहाना ढ़ूढ़ रहे हैं

भुवनेश्वर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भुवनेश्वर में आयोजित भाजपा की दो-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावों में क्षेत्रीय दलों को न हरा पाने का मिथक टूटा है। उन्होंने कहा कि हारे हुए दल अब हारने का बहाना ढ़ूढ रहे हैं। भाजपा आनेवाले समय में मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी विजय हासिल करेगी।

देशभर का 95 दिन तक दौरा करेंगे

अमित शाह ने कहा कि सितंबर तक 95 दिन तक देशभर का वह दौरा करेंगे, कार्यकर्ताओं से मिलकर उनसे बात करेंगे और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने केरल, त्रिपुरा और बंगाल में भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं के साथ हो रही हिंसा की निंदा की । आरोप लगाया कि केरल की वामपंथी सरकार बनने के बाद वहां भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा बढ़ गयी है। भाजपा ने तय किया है कि अगर हिंसा होगी तो हम शांतिपूर्ण विरोध करेंगे और जनता व कार्यकर्त्ताओं के सहयोग से वहां भाजपा का कमल खिलेगा

। मोदी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अन्य सरकारों को जो कार्य करने में दो से तीन कार्यकाल लगते थे, वह मोदी सरकार ने कर दिखाया है। सरकार नये भारत की कल्पना के साथ आगे बढ़ रही है। विकास की कई अहम योजनाएं मोदी सरकार ने शुरू की है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा होगी। उडिशा की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां विकास की गति और हालत चिंताजनक हैप्रेसवार्त्ता में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी अध्यक्ष के भाषण की जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ आई है। नतीजे से स्पष्ट है कि जातिवाद, तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति को जनता खारिज कर चुकी है। कहा कि हमें उम्मीद थी कि हारे हुए दल ईमानदारी से अपनी हार को स्वीकार करेंगे। लेकिन ऐसा हो न सका और अब वे हारने का बहाना ढूंढ रहे हैं। ईवीएम को दोष दे रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन देश में अब भी कई इलाके हैं, जहां भाजपा को पहुंचना है। कहा कि पार्टी कार्यकर्त्ता आलस नहीं करें। वर्किंग कमेटी के सारे लोग 15 दिन का समय संगठन को देंगे। बूथों पर जाएंगे। खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बूथों पर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *