रांचीः वैश्य चौधरी कल्याण समिति के तत्वावधान में रामनवमी के सफलता व शांतिपूर्वक सम्पन्न होने के अवसर पर पिस्का मोड़ स्थित नारायण धर्मशाला परिसर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर पद्मश्री अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार मुकुन्द नायक ने कहा कि राज्य में विकास होना जरुरी है। विकास के साथ सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों को भूलें नहीं। आनन्द के आंगन में विकास की छांव होने से हमारा आधार और मजबूत हो जाएगा। जैसा कि कुछ वर्ष पूर्व लोग काम धंधा वगैरह करते घर आते थे। घर आने के बाद गांव के अखरा व चौपाल में आकर बैठते। दुखम-सुखम की बातें होती और गीत-नृत्य का दौर चलता था। इससे सर्वत्र शांति,हंसी खुशी का वातावरण तथा सामाजिक समरसता बना रहता था। इस वातावरण को पुनः स्थापित करने की आवश्वयकता है। समारोह में डा देवशरण भगत, पूर्व कुलपति डा एलएन भगत, झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष श्रीमती आभा सिन्हा, नारी सेना की अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह,महाबीर मंडल के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, प्रवक्ता ललित नारायण ओझा,सामाजिक कार्यकर्ता विनय जायसवाल,वैश्य चौधरी कल्याण समिति के अध्यक्ष पुतुल कुमार चौधरी,विश्वनाथ चौधरी,अनिल चौधरी,संतोष चौधरी,विनोद कुमार जायसवाल सहित शिव किशोर शर्मा,रंजना जायसवाल,पूर्णिमा देवी इत्यादि लोग मौजूद थे।
सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों को भूलें नहीं : मकुन्द नायक






Who's Online : 0