रांचीः राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, सीपीए झारखंड शाखा की एक बैठक मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सह संघ के सभापति दिनेश उरांव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक में उन्होंने संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सह शाखा के सचिव सुशील कुमार सिंह ने शाखा के लेखा जोखा से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि झारखंड विधानसभा के पूर्व सदस्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ नियमावली के तहत अध्यक्ष दिनेश उरांव को वर्ष 2017-18 के लिए सीपीए झारखंड शाखा के कार्यकारिणी गठन के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव रखा, जिसका विमला प्रधान एवं पूर्व सदस्य देवदयाल ने समर्थन किया। उल्लेखनीय है कि सीपीए झारखंड शाखा में वर्तमान समय में कुल 103 सदस्य हैं। बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, विधायक आलमगीर आलम, मेनका सरदार, विमला प्रधान, अरुप चटर्जी, फूलचंद मंडल, ग्लेन जोसेफ ग्लास्टीन, अनंत कुमार ओझा, डा जीतू चरण राम, जयप्रकाश भाई पटेल, दशरथ गागराई शिवशंकर उरांव, जयप्रकाश वर्मा, कुशवाहा शिवपूजन मेहता समेत कई विधायक एवं पूर्व विधायक उपस्थित थे।
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक, दिनेश उरांव कार्यकारिणी का करेंगे गठन






Who's Online : 0