गोड्डाः अडानी पावर प्लांट के लिए रैयतों की जमीन अधिग्रहण किये जाने के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे झारखंड विकास मोर्चा विधायक प्रदीन यादव को शनिवार की सुबह करीब पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी चिकित्सा करायी जा रही है। अनशन पर रहने की वजह से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली जा रही थी। इस बीच मोर्चा ने उनकी गिरफ्तारी की निंदा की है।
इस बीच झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसानों को उनकी जमीन से बेदखल करने के षडयंत्र को सफल नहीं होने देंगे। गोड्डा में अडानी के पावर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण करने के मामले में हर स्तर पर फर्जी तरीके अपनाने का उन्होंने सरकार पर आरोप लगया। उन्होंने प्रदीप यादव की गिरफ्तारी पर कहा कि राजनीति में गिरफ्तारी होती रहती है। लेकिन उनकी गिरफ्तारी से यह आंदोलन ठंडा पड़ने वाला नहीं है। आंदोलन अब और अधिक तेज किया जाएगा। पूरे विपक्ष को इस मुद्दे पर एकजुट करने की कोशिश होगी। जरूरत पड़ी झारखंड की जेलों को भर दिया जाएगा।
अनशन पर बैठे प्रदीप यादव गिरफ्तार,बाबूलाल ने दी चेतावनी






Who's Online : 0