आईआईटी जेईई मेंस के नतीजे घोषित, अनिल रांची का टॉपर, एडवांस मई में

रांची : आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा के रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिये गये। झारखंड और राजधानी रांची के विद्यार्थियों का इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा। आईआईटी मेंस की परीक्षा में सफल विद्यार्थी अब मई में आयोजित एडवांस की परीक्षा में शामिल होंगे। मेंस की परीक्षा में डीपीएस रांची के अनिल अनिरूद्ध ओझा 320 अंक हासिल कर 92वें स्थान पर रहे। अनिल को रांची टॉपर बनने का गौरव हासिल हुआ है। डीपीएस रांची के कुल 105 विद्यार्थियों ने मेंस में सफलता हासिल की है। आयुष कुमार को 385, मयंक कुमार को 811, शुभम साहा को 885 रैंक हासिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *